-->
Noida Kisan Andolan : कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों ने प्रशासन पर लगाये आरोप, धरना जारी

Noida Kisan Andolan : कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों ने प्रशासन पर लगाये आरोप, धरना जारी

Noida Kisan Andolan , गौतम बुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर 14 अक्टूबर से धरना दे रहे किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि धरने दे रहे किसानों के लिए पानी व वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जिलाधिकारी उपलब्ध नही करा रहे हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष रूपेश वर्मा का कहना है कि हमारे मुद्दों को लेकर प्रशासन गंभीर नही हैं क्योंकि हमारी माँग हाई पॉवर कमेंटी की रिपोर्ट पब्लिक करना है जोकि कोई बहुत बड़ी माँग नही हैं। हम अपनी माँगो को लेकर यहाँ बैठें है यह अधिकार हमे संविधान ने दिया हैं। हमनें प्रशासन से कहा धरने में बड़ी संख्या में महिला व पुरूष है इसीलिए वाशरूम व पानी की व्यवस्था होनी चाहिए , वह भी अभी तक नहीं की गयीं हैं। 

क्यों धरना दे रहे हैं किसान


 संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर किसान सभा, किसान परिषद, जय जवान जय किसान मोर्चा के आह्वान पर हजारों की संख्या में किसानों ने मोजर बेयर गोल चक्कर पर इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट के लिए 14 अक्टूबर को मार्च किया, जिसमें हजारों महिलाएं भी शामिल रही और पक्का मोर्चा लगाकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। किसानों को माँग है कि हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने तक कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा।

आपको बता दे हाई पावर कमेटी का गठन भूमि अधिग्रहण के नए कानून को लागू करने, 10% प्लाट, आबादियों के निस्तारण एवं अन्य मुद्दों पर सिफारिशों देने के लिए 21 फरवरी 2024 को किया गया था। 31 अगस्त को कमेटी ने अपनी सिफारिशें दाखिल की, तब से यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के पास हैं ,किसान इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की माँग उठा रहे हैं।
 

0 Response to "Noida Kisan Andolan : कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों ने प्रशासन पर लगाये आरोप, धरना जारी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article