-->
Noida News : नदी किनारे मिले कपडे घर में छाया मातम

Noida News : नदी किनारे मिले कपडे घर में छाया मातम

 Noida News , नॉएडा के असगरपुर गाँव के रहने वाले जीजा - साला एक साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गये थे.

काफी देर तक तक जब दोनों घर नही आये, तो परिजन यमुना किनारे उन्हें तलाशने के लिए पहुंचे. वहाँ पर नदी किनारे दोनों के कपड़े देख कर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने यमुना में उनकी तलाश शुरू कर दी.


कभी तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नही मिला तो परिजनों ने पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों के शवो को बाहर निकाला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है.


पुलिस प्रभारी पंकज सिंह ने बताया की राजकुमार उम्र 21 वर्ष अपने परिवार के साथ थाना सेक्टर 126 गाँव असगरपुर नॉएडा में रहते थे . उनके साथ उनका साला शिवम उम्र 18 वर्ष भी रहता था. ये लोग मूलरूप से हरदोई के रहने वाले है, दोनों जीजा - साला मजदूरी का कम करते थे. 


रविवार की शाम दोनों के एक साथ शराब पी थी, इसके बाद दोनों घर पर यह बोल कर चले गये कि हम यमुना में नहाने जा रहे है. काफी देर तक जब ये दोनों घर नही लौटे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की. जिसमे उन्हें  यमुना नदी के किनारे पर दोनों के कपडे और चप्पले मिली.


ग्रामीण काफी देर तक नदी में इनकी तलाश करते रहे, जब दोनों का कुछ पता नही चला तो घटना की सुचना पुलिस को दी गयी. सुचना पर पहुंची नॉएडा पुलिस ने गोताखोरों से यमुना में दोनों की तलाश शुरू कराई. रविवार देर रात गोताखोरों ने शव बरामद किये, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है.

0 Response to "Noida News : नदी किनारे मिले कपडे घर में छाया मातम "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article