-->
Delhi News : नाबालिक छात्राओं से 1 साल से कर रहे थे रेप , कैसे फँसाया छात्राओं को !

Delhi News : नाबालिक छात्राओं से 1 साल से कर रहे थे रेप , कैसे फँसाया छात्राओं को !

Delhi News , दिल्ली के शाहदरा में दो छात्रों से पिछले एक साल से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कर रेप और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गयी है , वह लड़कियों के परिचित है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है , पुलिस की टीमें छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

क्या है पूरा मामला


 सूत्रों ने बताया कि दोनों छात्राएं 15 वर्ष की है और शाहदरा के एक स्कूल में एक साथ पढ़ती है। इनके परिजनों को पता चला कि दोनों छात्राएं काफी दिनों से स्कूल नही गयी है , जिसके बाद छात्राओं के परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि दो लड़के इन छात्रों को 2022 से एक होटल में ले जा रहे है। लड़के आपस मे रिश्तेदार है , जिनमे से एक की उम्र 20 वर्ष व दूसरे की 28 वर्ष है। इस जानकारी के बाद छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

  पुलिस ने दोंनो छात्राओ के बयान व मेडिकल जाँच के बाद रेप और पॉस्को एक्ट में दो केस दर्ज किये है। शुरुआती जाँच में जानकारी मिली है कि आरोपियों ने दोनों छात्राओं को 2022 में अपने जाल में फँसाया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले ये दोनों आरोपी दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे।

0 Response to "Delhi News : नाबालिक छात्राओं से 1 साल से कर रहे थे रेप , कैसे फँसाया छात्राओं को !"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article