-->
महिला ग्राम प्रधान सहित परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया

महिला ग्राम प्रधान सहित परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया

Varanasi : जन्सा थाना क्षेत्र के आराजी लाईन ब्लाक के गहरपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान और उनके बेटियों पर दबंगों ने शुक्रवार की रात जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि तीनों बाल-बाल बच गए। तहरीर पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
 
 प्रधान उर्मिला देवी घर पर बेटियों के साथ थी। इसी दौरान रात आठ बजे गांव के चार मनबढ़ दबंगों ने कई अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर प्रधान के घर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर गुल सुन कर प्रधान पति राम शिरोमणि वर्मा और आसपास के लोग पहुँचे इसके पहले महिला प्रधान और उनकी दोनों पुत्री को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए मंगलसूत्र और सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। 

 सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया। थानाध्यक्ष जन्सा राकेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर के आरोपियो के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। उधर सूचना मिलने पर शनिवार सुबह जन्सा थाने पर रोहनियां के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल सहित आसपास के ग्राम प्रधानो ने पहुँच कर एसीपी अंजनी कुमार सिंह के थाने पर पहुँचने पर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग रखी है। इस दौरान महेंद्र पटेल, मुकेश पटेल, संतोष यादव, राम बाबु राजभर, विजय राजभर, राम प्रकाश पटेल, दीलिप पटेल, रामबाबु राम, राजेश पटेल, अभिमन्यु राम, राजकुमार गुप्ता, रामपूजन पटेल, मनोज वर्मा, शिव राजभर, विजय गुप्ता सहित कई गाँव के प्रधान और ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "महिला ग्राम प्रधान सहित परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article