-->
किसान बेरोजगार सभा का प्रतिनिधि मंडल जेल में बंद किसानों से मिला, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

किसान बेरोजगार सभा का प्रतिनिधि मंडल जेल में बंद किसानों से मिला, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Greater Noida , किसान बेरोजगार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेराम नेताजी के नेतृत्व में सभा के दो दर्जन किसान जिला कारागार में बन्द अखिल भारतीय किसान सभा के 33 किसानों से मुलाकात करने जिला जेल गौतमबुद्धनगर पहुँचे ।


 किसान सभा के ग्रेटर नोएड़ा प्राधिकरण पर चल रहे 51वे दिन के महापड़ाव में अपनी मांगो को लेकर क्षेत्र का प्रभावित किसान दिन-रात की लडाई लड रहा है, जिले के समस्त संगठनो का आन्दोलनरत किसानो को समर्थन दे रहे है। जेल में मुलाकात के बाद किसान बेरोजगार सभा का प्रतिनिधिमंडल सीधा धरनास्थल पर पहुँचाकर, धरनारत किसान सभा को अपना समर्थन दिया और अबकी बार आर-पार की लड़ाई का सुझाव दिया।

  इस मौके पर सूबेराम नेताजी,अजय प्रधान जी,बिशन प्रधान जी,ओमवीर प्रधान जी,गजेंद्र भाटी,सतेनदर पटवारी,सुन्दर साकीपुर,श्यामवीर भाटी,पवन भाटी,धीरज भाटी,रामपाल कसाना,गजन भाटी,बबली भाटी,यशपाल भाटी,हरेराम मास्टर,आनन्द भाटी,विजयपाल सिंह भाटी आदि शामिल रहे।

Related Posts

0 Response to "किसान बेरोजगार सभा का प्रतिनिधि मंडल जेल में बंद किसानों से मिला, किसान आंदोलन को दिया समर्थन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article