-->
ASP Noida News : भट्टा पारसौल गाँव मे बसपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग

ASP Noida News : भट्टा पारसौल गाँव मे बसपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग

Greater Noida , आजाद समाज पार्टी काशीराम की भट्टा पारसौल गाँव मे मीटिंग आयोजित की गयी , जिसमे संदीप कुमार, दीपक, प्रशांत व राहुल   बसपा को छोड़कर आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हो गये।

 आजाद समाज पार्टी गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि एड. चन्द्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में लगातार पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन कर रहे है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमित आजाद ने कहा कि हम बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों पर चलकर हमेशा अन्याय व शोषण के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

 सभा मे जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार आजाद समाज पार्टी, अमित आजाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष,गोपाल जी  जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी, डॉ. ए.एस. मौर्या विधान सभा अध्यक्ष, सोनू गौतम  जिला कोषाध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "ASP Noida News : भट्टा पारसौल गाँव मे बसपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article