-->
एनीमिया से गाँव की किशोरियों को बचाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

एनीमिया से गाँव की किशोरियों को बचाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Varanasi : राजातालाब, मनरेगा मजदूर यूनियन व जन शिक्षण केंद्र की ओर से किशोरी युवा मंच से जुड़ी किशोरियों हेतु एनीमिया से बचने के उपाय पर आराजीलाईन ब्लाक के समक्ष स्थित मनरेगा मज़दूर यूनियन के सभागार में रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से किशोरियों को एनीमिया से बचने के उपाय बताये गये।

 बतौर प्रशिक्षक प्रियंका पटेल ने बताया कि किशोरियां सही पोषक आहार खान पान से एनीमिया जैसी बीमारी से अपने को बचा सकती है उन्होंने बताया कि आज भी गांव में रहने वाली प्रत्येक तीसरी लड़की एनेमिया से पीड़ित है।

 सरकार द्वारा किये जा रहे लगभग सभी उपाय नाकाफी साबित हो रहा है। लिहाजा हम लोगों को खुद ही जागरूक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़कर इस बीमारी से जितना होगा। किशोरी युवा मंच की संयोजिका नेहा जायसवाल ने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन से जुड़ी किशोरियों को अभियान चलाकर एनेमिया के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। आगे भी संगठन द्वारा जागरूकता, प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा।

 कार्यशाला का संचालन पूजा ने किया। अंत में आभार मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किया। कार्यशाला में पूजा, रीना, निशा, रेनू, ममता, शीला, प्रेमशीला, कविता, रेशमा, प्रीति, मधु, सुशीला, शालू, खुशबू, नेहा, कुसुमलता, सीता, शीला सहित आराजीलाईन विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के कुल 60 किशोरियां शामिल हुईं।

0 Response to "एनीमिया से गाँव की किशोरियों को बचाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article