-->
ASP Dadri : आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा है कारवां

ASP Dadri : आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा है कारवां

Dadri , आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने दादरी की एस्कॉर्ट कालोनी में सभा का आयोजन किया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने पार्टी की विचारधारा के साथ आकर पार्टी जॉइन की।
 सभा को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश ने कहा कि हमारी पार्टी बहुजन के लिए लगातार जमीनी संघर्ष कर रही है। मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र आज़ाद ने कहा कि देश मे जहाँ भी बहुजनों,महिलाओं व अल्पसंख्यक पर अत्याचार होता है भाई एड. चन्द्रशेखर आज़ाद संघर्ष करते है, यही हमारी पार्टी की विचारधारा है।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अमित आज़ाद ने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ते रहे है और आगे भी लड़ते रहेंगें।

एड.अर्जुन मावी, दीपक भाटी , अंकित भाटी पालीआला, आकाश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ आज़ाद समाज पार्टी जॉइन की।

सभा मे दादरी विधानसभा अध्यक्ष ए एस मौर्य , नगर अध्यक्ष एड. दुर्गेश, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Response to "ASP Dadri : आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा है कारवां"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article