-->
बी.एल कम्पनी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले सूरजपुर थाने पर किया प्रदर्शन

बी.एल कम्पनी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले सूरजपुर थाने पर किया प्रदर्शन

Noida , मजदूर साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में मैसर्स- बी.एल.इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर- 38, जी, उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने ग्रेटर नोएडा सूरजपुर थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। 

 गौरतलब है कि कम्पनी प्रबंधकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरोध में कर्मचारीयों का कम्पनी के गेट पर धरना चल रहा है। कंपनी के गेट पर श्रमिकों और प्रबंधकों के बीच हुए गतिरोध में पुलिस ने 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे नाराज कर्मचारियों ने सूरजपुर थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने मुचलके भरकर कर्मचारियों को रिहा किया और विवाद का समाधान हेतु 27 जनवरी 2023 को डीसीपी की मध्यस्थता में पक्षों में वार्ता तय हुई।

कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे किसान सभा के जिला प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा सचिव राम स्वारथ, श्रमिक नेता पूनम देवी, धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

0 Response to "बी.एल कम्पनी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले सूरजपुर थाने पर किया प्रदर्शन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article