-->
दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

Noida , बच्चों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 21 जनवरी 2023 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, सचिव सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व वरिष्ठ पदाधिकारी सविता के नेतृत्व मे शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर भंडारा का आयोजन कर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

0 Response to "दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article