-->
आम आदमी पार्टी ने मनाई प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती

आम आदमी पार्टी ने मनाई प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती

Noida , आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नोएडा स्थित पार्टी मुख्यालय में नारी शिक्षा की अग्रदूत प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई । सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

 आप जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक,कवियत्री व समाजसेविका थी, जिनका लक्ष्य बालिकाओं को शिक्षित करना रहा। सावित्रीबाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। माता सावित्रीबाई फुले को बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए समाज का बड़ा विरोध झेलना पड़ा था। 18वीं सदी की बात करें तो उस समय महिलाओं का स्कूल जाना भी पाप समझा जाता था। ऐसे समय में सावित्रीबाई फुले ने जो कर दिखाया, वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 1848 में बालिकाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की।  

इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश  अवाना, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सचिव जय किशन जैसवाल एवं संजय कुमार यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "आम आदमी पार्टी ने मनाई प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article