-->
वर के पिता ने वधु पक्ष के लोगों पर बरसाए फूल, सफाई कर्मी को भी किया शुक्रिया

वर के पिता ने वधु पक्ष के लोगों पर बरसाए फूल, सफाई कर्मी को भी किया शुक्रिया

Varanasi , वैवाहिक कार्यक्रम में जहां लेनदेन को लेकर अक्सर विवाद और कहासुनी की बातें सुनी जाती है वही वर के पिता ने वधू पक्ष के सभी लोगों के ऊपर फूल बरसा कर उनका स्वागत और शुक्रिया अदा किया। वर के पिता ने कहा कि लड़की पक्ष के लोग महान होते हैं जो अपनी कन्या को दूसरे परिवार में दान करके उनकी यश, समृद्धि,वंश वृद्धि की कामना करते हैं।

 शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक तथा काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर के प्रबंधक डा टीपी सिंह ने कन्यापक्ष के लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए यह बात कही। श्री सिंह के ज्येष्ठ  पुत्र डा राहुल राहुल सिंह का विवाह डॉक्टर हर्षिता राय निवासिनी गोरखपुर के साथ होना निश्चित हुआ है। दोनों नव दंपत्तियों के लिए रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित था। डॉ टी पी सिंह ने बताया कि वैवाहिक अवसर खुशियों का होता है दो परिवारों के मिलन का होता है।विवाह में लेनदेन की बातों से दूर रहकर हंसी खुशी के माहौल में विवाह और सभी मांगलिक कार्य करने चाहिए। डॉक्टर सिंह काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।दहेज मुक्त विवाह के लिए वे समाज में अभियान भी वर्षों से चलाते आ रहे हैं। बताया कि अक्सर कथनी और करनी में अंतर हो जाता है। इसे लेकर वे पहले से ही काफी सजग रहे हैं। आज अवसर मिलने पर करके दिखाने की जरूरत थी जिसे वे पूरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं डॉ सिंह ने खाना परोसने वाले, सफाई करने वालों के ऊपर भी फूल वर्षा कर उनका आभार प्रकट करते हुए उनके लिए शुभकामना की। डॉक्टर सिंह के सुंदर कृत्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

0 Response to "वर के पिता ने वधु पक्ष के लोगों पर बरसाए फूल, सफाई कर्मी को भी किया शुक्रिया"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article