-->
कछवा रोड बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की औद्योगिक मंत्री से व्यापारियों की मांग

कछवा रोड बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की औद्योगिक मंत्री से व्यापारियों की मांग

Varanasi , वाराणसी कछवा रोड बाजार में प्रयागराज से वाराणसी जाते समय वैश्य समाज उत्तर प्रदेश वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी का जिले में प्रवेश करने पर स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर कछवा रोड बाजार स्थित व्यापार मंडल के सुशील जायसवाल के प्रतिष्ठान पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने व्यापारियों की समस्या सुनी इस दौरान व्यापारियों ने बाजार के विकास के लिए कछवा रोड बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की इसके पूर्व बाजार में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा औद्योगिक विकास मंत्री का बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

 इस मौके पर प्रमुख रूप से राजकुमार जायसवाल, सरोज गुप्ता, अमरेश केसरी, मदन गुप्ता, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद, रमेश सिंह, हरिओम रस्तोगी, कछवा रोड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता सहित अन्य दर्जनों व्यापारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 लहरतारा चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के पुत्र सरोज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारी नेता एवं प्रदेश के औद्योगिक मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर सरोज गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता गोलू गुप्ता संजय गुप्ता प्रदीप गुप्ता सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूदगी थी।

0 Response to "कछवा रोड बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की औद्योगिक मंत्री से व्यापारियों की मांग "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article