-->
सारनाथ में सभा एवं संगोष्ठी के साथ होगा शांति सद्भावना यात्रा समापन

सारनाथ में सभा एवं संगोष्ठी के साथ होगा शांति सद्भावना यात्रा समापन

Varanasi , साझा संस्कृति मंच एवं जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शांति, सद्भावना, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ 9 दिवसीय "शांति सद्भावना यात्रा" का आठवें दिन चिरईगाँव  विकास खंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
 मुनारी, जयरामपुर, बीकापुर, छाही, उमरहा, बराई आदि गाँवो में आयोजित नुक्कड़ सभाओं और बैठको में पदयात्रियों ने आयोजन के उद्देश्य को बताते हुए संयोजक नंदलाल मास्टर कहा कि आज समाज को नफरत नही बल्कि प्रेम और आपसी मेलजोल की जरूरत है। 

 फादर जयंत ने कहा कि सद्भावना से शांति आएगी और राष्ट्र का होगा विकास। इसलिए हमें चाहिए कि हम देश में सद्भावना कायम करते हुए देश के विकास में अपना सहयोग दें। यह हम सभी को समझने की जरूरत है कि देश में शांति होगी तभी हम तीव्र गति से विकास कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को सद्भावना, आपसी प्रेम, देशभक्ति व संस्कार की शिक्षा देने की जरूरत है। बच्चे संस्कारवान होंगे तब ही सही मायने में शिक्षित होंगे।

 यात्रा दल में शामिल सामाजिक कार्यकर्त्री रंजू सिंह ने बताया कि यात्रा का समापन शनिवार को सारनाथ में होगा. बुद्ध  मंदिर के निकट एक सभा का आयोजन किया गया है, उसके बाद विद्या आश्रम परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गयी है जिसका विषय है "भारतीय लोक परम्परा न्याय शांति एवं सद्भावना" गोष्ठी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  डॉ. संदीप पांडेय, झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र, वरिष्ठ सामाजिक चिन्तक विजय नारायण, गांधीवादी चिंतक सुनील सहस्रबुद्धे आदि प्रमुख वक्ता होंगे. 

 पदयात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत जिला पंचायत सदस्य वन्दना भारती, राजेश पटेल पूर्व ग्राम प्रधान व वरिष्ठ समाजसेवी ग्राम पंचायत सथवा , ग्राम प्रधान गोपपुर जितेंद्र गुप्ता , सर्वेश यादव ग्राम प्रधान छाही , सुषमा पटेल ग्राम प्रधान सरैया नम्बर २ ,, सुशीला देवी महिला चेतना समिति जिला अध्यक्ष वाराणसी ,  गीता यादव पूर्व ग्राम प्रधान छाही   , नन्दलाल मास्टर , सतीश सिंह, रंजू सिंह , पूनम दीक्षित , फादर जयंत, सुरेन्द्र सिंह , सुजीत श्रीवास्तव , राजेश , अनिल , मुकेश , सुरेश , सुबेदार , मनोज यादव, सीस्टर फ्लोरिंन, सिस्टर बेनसिटा, सिस्टर अभया इत्यादि लोगों की भागीदारी रही ।

0 Response to "सारनाथ में सभा एवं संगोष्ठी के साथ होगा शांति सद्भावना यात्रा समापन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article