-->
झाड़ फूंक के नाम पर किया एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म, आरोपी फरार

झाड़ फूंक के नाम पर किया एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म, आरोपी फरार

UP News , गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झाड़ फूंक करने वाले एक सोखा ने महिलाओं के अंधविश्वास का फायदा उठाया। उसने संकट से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। सोखा की हकीकत सामने आने के बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अरोपी की तलाश में जुटी है।

झाड़ फूंक के लिए गयी थी महिलाएं


 बताते हैं कि गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना के जमुहरा टोला निवासी श्याम बिहारी सोखा है। वह झाड़ फूंक के जरिए संकट सेे मुक्ति दिलाने का दावा करता है। उसके यहां लोगों की भीड़ लगती है। उसने क्षेत्र के एक ही परिवार की तीन महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। महिलाएं समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उसके यहां जाती थी। इसी दौरान श्याम बिहारी ने पहले परिवार की एक महिला को भूत के नाम पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ भी अलग-अलग दिन उसने इसी तरह का कृत्य किया। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब महिलाओं को बाबा की हकीकत समझ में आई तो वे सन्न रह गई।

महिलाओं के आरोप के बाद FIR


 उन्होंने घटना से परिवार के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद कैंपियरगंज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि श्याम बिहारी गांव में सोखैती करता है। तीनों उसके पास झाड़-फूंक के लिए जाती थीं। आरोपित ने झाड़-फूंक के बहाने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपी सेखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सोखा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करके की कोशिश की जा रही है।

0 Response to "झाड़ फूंक के नाम पर किया एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म, आरोपी फरार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article