-->
 ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में ई-फिल ईलेक्ट्रिक ने 2 उत्पादों को लॉन्च किया

ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में ई-फिल ईलेक्ट्रिक ने 2 उत्पादों को लॉन्च किया

Greater Noida ,  ई-फिल ईलेक्ट्रिक e-fil electric, ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने, एक ईलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पादों को लॉन्च किया।
कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर) तथा एक्स4 सीरीज-60किलोवाट सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर को लॉन्च किया है। 

भारत में संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम के लिए कार्य करते हुए, कंपनी ने अपने इन ईलेक्ट्रिफायड उत्पादों को लॉन्च किया है, जिन्हें अपनी डिजाइन तथा तकनीकी पहलुओं के कारण ईलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में पहले से ही प्रशंसा मिल रही है। कंपनी एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर), को 1ली जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। ईलेक्ट्रिक चार्जर भी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

 विजय कुमार सिंह (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) जो इन उत्पादों के भव्य लॉन्च के अवसर पर मुख्य अतिथि थे, ने नवीनतम एवं विश्वसनीय उत्पादों के लिए ई-फिल के प्रयासों की सराहना की। अपने अभिभाषण में उन्होंने वाहनों के ईलेक्ट्रिफिकेशन की आवश्यकता और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए, मोटर वाहन उत्पादन उद्योग के निरंतर प्रयास पर बल दिया।

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, ई-फिल ईलेक्ट्रिक चार्जिंग सॉल्यूशन्स के संस्थापक तथा सी.ई.ओ. मयंक जैन ने कहा, “तकनीक आधारित ये दो उत्पाद, बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम ने इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने तथा इसमे सर्वश्रेष्ठ तकनीक तथा डिजाइन को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया है। केवल हम ही वो स्टार्ट-अप हैं, जो संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम पर कार्य कर रहे हैं। ई-फिल ईलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराता है और यह भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक भी है। ई-फिल ईलेक्ट्रिक का मुख्य फोकस नवीतम उत्पादों तथा ग्राहक की संतुष्टि पर है। ई-फिल का लक्ष्य है, देश में ईलेक्ट्रिक आवागमन के साधनों में तकनीक आधारित बदलाव लाने में स्वयं को सक्षम बनाना।“

ई-फिल ईलेक्ट्रिक भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक है। इस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम को बड़े ऑरिजिनल इक्विपमेंट मेन्युफैक्चरर्स(ओ.ई.एम.) जैसे कि महिन्द्रा ईलेक्ट्रिक, यामाहा, टाटा मोटर्स इत्यादि से 10 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। कंपनी के उत्पादों की सूची में, ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर(स्लो/मॉडरेट/फास्ट), क्लाउड बेस्ड सी.एम.एस., ई-फिल मोबाइल अप्लीकेशन तथा ईलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स (ई- रिक्शा – पैंसेंजर/लोडर तथा एल5 ऑटो) शामिल हैं।

कंपनी का मुख्य उद्देश्य है, 2025 तक एक ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम विकसित करना और सर्वश्रेष्ठ सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनना। ई-फिल का उद्देश्य है, साफ-सुथरे भविष्य की ओर हमारी गति को तेज करना। ईलेक्ट्रिक वाहनों वाले हरे-भरे भविष्य की दिशा में कार्य करने वाली कंपनी, ई-फिल का शुभारंभ वर्ष 2019 में हुआ है और इसका मुख्यालय तथा उत्पादन प्लांट, सोनीपत, हरियाणा में अवस्थित है।

0 Response to " ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में ई-फिल ईलेक्ट्रिक ने 2 उत्पादों को लॉन्च किया "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article