-->
 Major Dhyan Chand Birth Anniversary : ध्यानचंद को नमन कर छात्रों ने खेला हांकी

Major Dhyan Chand Birth Anniversary : ध्यानचंद को नमन कर छात्रों ने खेला हांकी

Varanasi , ध्यानचंद को याद कर लोगों ने उन्हें नमन किया गंगापुर इंटर कॉलेज में खेल विभाग के शिक्षक घनश्याम ने छात्रों को ध्यानचंद की जीवनी बता कर उनका जीवन परिचय दिया। ध्यानचंद के चित्र पर प्रणय सिंह, हिमांशु सेन, हरिकेश प्रसाद, आनंद जी,अरूण सिंह, राममूर्ति यादव शीतला प्रसाद प्रधानाचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किया।

   गंगापुर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच हॉकी मैच भी खेला गया।जिसमें ग्रुप ए ने ग्रुप बी पर सात गोल कर मैच जीत लिया। ग्रुप बी मात्र तीन गोल कर पाई। ग्रुप ए की ओर से बालवीर गोड़ और मनजीत गोड़ ने दो-दो गोल किए। जबकि करण मौर्या,विवेक राजभर और आर्यन ने एक-एक गोल किए। ग्रुप बी की ओर से अक्षय,उदय और कुणाल ने एक-एक गोल दागे। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।अमन मौर्य मोहित विश्वकर्मा को बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
   उधर मुंगवार के अखाड़े पर भी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। अखाड़े के गुरु मन्ना भगत ने ध्यानचंद को महान खिलाड़ी बताया। यहां पर कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मन्ना भगत के देखरेख में पहलवानों ने दमखम दिखाने के साथ जोर आजमाइश की।

0 Response to " Major Dhyan Chand Birth Anniversary : ध्यानचंद को नमन कर छात्रों ने खेला हांकी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article