-->
भाजपा से नाराज त्यागी समाज को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी

भाजपा से नाराज त्यागी समाज को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी

Noida , लोकसभा चुनाव के लिए अपने वोटबैंक को मजबूत करने के प्रयास में जुटी समाजवादी पार्टी की नजर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी संख्या वाले त्यागी समाज पर भी जा टिकी है। गौतमबुद्धनगर के अपार्टमेंट में महिला से अभद्रता के आरोपित कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर पहले तो सपा ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया, लेकिन अब उसकी पैरवी में खड़े हुए समाज पर डोरे डालने की जुगत में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी व अन्य स्वजन से मिलने के लिए सपा अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

Srikant Tyagi Case Noida


 गौतमबुद्धनगर स्थित ग्रांड ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने वहां रहने वाली एक महिलए से गाली-गलौज की थी। चूंकि, श्रीकांत त्यागी खुद को भाजपा नेता बताता था और सत्ताधारी दल का रौब झाड़ता था, इसलिए अभद्रता का वीडियो वायरल होते ही सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर ले लिया।

 वहीं, इस घटना पर तुरंत सक्रिय हुई योगी सरकार ने श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई शुरू कर दी। पहले उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ढहाया, फिर फरार त्यागी पर इनाम घोषित कर दिया। गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज कर दिया।

 इसके बाद नौ अगस्त को श्रीकांत मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, तब से उसकी जमानत भी नहीं हुई, लेकिन श्रीकांत त्यागी पर हुई कार्रवाई को ज्यादती करार देते हुए त्यागी के समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने इसे एक बिरादरी से जुड़ा विषय बना दिया। वह गैंगस्टर की धारा में दर्ज मुकदमा खत्म करने सहित तमाम मांगों को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले।

 यहीं से सपा को भी संभावना नजर आने लगी। जिस तरह कृषि कानून विरोधी आंदोलन में उसने राष्ट्रीय लोकदल के सहारे जाट समुदाय को अपने पाले में खींचने का प्रयास किया, ठीक उसी तरह अब पश्चिमी उप्र के त्यागी समाज को भी श्रीकांत के प्रति हमदर्दी जताकर सपा अपने साथ जोड़ने के प्रयास में है।

सपा प्रतिनिधि मंडल ने की अन्नू त्यागी (Wife of Shrikant Tyagi) से मुलाकात


 समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि पार्टी का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी व अन्य स्वजन से मुलाकात करेगा। पुलिस हिरासत में हुए दुर्व्यवहार व उत्पीड़न की जानकारी लेगा।

 प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री और विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर प्रमोद त्यागी, गौतमबुद्ध नगर के निर्वमान जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान सुनील चौधरी, भूषण त्यागी, सेवाराम त्यागी, श्रवण कुमार त्यागी व दीपक त्यागी को शामिल किया गया है।

0 Response to "भाजपा से नाराज त्यागी समाज को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article