-->
Bake Bihari Mandir Vrindavan News : बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ से दो की मौत, कैसे मची भगदड़ ?

Bake Bihari Mandir Vrindavan News : बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ से दो की मौत, कैसे मची भगदड़ ?

Bake Bihari Mandir Vrindavan News , कृष्ण नगरी मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से 2 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, कई लोग घायल हैं। भगवान कृष्ण का जन्म होने से मथुरा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी की मंगला आरती के दौरान यह हादसा हुआ है।

Bake Bihari Mandir Vrindavan News


मंगला आरती सुबह की सबसे पहली आरती होती है। यह सुबह 3-4 बजे के आसपास होती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Bake Bihari Mandir Vrindavan में आधी रात के बाद से ही मंगला दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के अनुसार, ष्यह मंदिर का सबसे शुभ समारोह होता है, जो साल में एक बार आता है। 

मंदिर में मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, मंगला आरती में भगदड़ के बीच 50 से अधिक लोग गिरकर बेहोश हो गए। श्रद्धालु अभिषेक यादव के अनुसार, भीड़ बढ़ने से यह हादसा हुआ। मरने वालों में नोएडा की रहने वालीं निर्मला देवी और मप्र के जबलपुर के मूलनिवासी राजकुमार के रूप में पहचान हुई है।

 मंदिर के सेवादारों का आरोप है कि अधिकारियों ने वीआईपी को पहले दर्शन कराने के लिए दबाव डाला। कई पुलिस अधिकारी अपनी मां को साथ लाए थे। मथुरा रिफायनरी के एक बड़े पुलिस अधिकारी भी अपने 7 परिजनों के साथ मौजूद थे। कहा जा रहा है कि वीआईपी के मेहमानों और परिजनों को छत पर बनी बालकनी से दर्शन कराए जा रहे थे। सिक्योरिटी के मद्देनजर ऊपर के गेट बंद कर दिए गए थे। इससे जब भगदड़ मची, तो लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई।

0 Response to "Bake Bihari Mandir Vrindavan News : बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ से दो की मौत, कैसे मची भगदड़ ?"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article