-->
Shrikant Tyagi Noida Case : श्रीकांत त्यागी का है अपराधों से पुराना नाता, 2007 में लगा था गुंडा एक्ट

Shrikant Tyagi Noida Case : श्रीकांत त्यागी का है अपराधों से पुराना नाता, 2007 में लगा था गुंडा एक्ट

Shrikant Tyagi Noida Case : नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहे तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के गुनाहों का काला चिट्ठा खुल गया है। इसकी क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीटर नेता पर 15 साल पहले ही गुंडा एक्ट लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह अब तक आजाद घूम रहा है।

हालांकि, महिला से बदसलूकी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi Noida) अब पुलिस से बचने को भागा-भागा फिर रहा है। नोएडा पुलिस की आठ टीमें उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक उसके संभावित ठिकानों पर सरगर्मी से उसकी तलाश जारी है।

Shrikant Tyagi Noida Case List


बता दें कि, श्रीकांत त्यागी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहला मुकदमा साल 2007 में दर्ज किया गया था और अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 8 मामले अकेले नोएडा के फेस-2 थाने में दर्ज हैं और एक मुकदमा थाना सेक्टर-39 में दर्ज है।

1. 99/2007 (IPC 387)

2. 386/2007 (3/4 Gunda Act)

3. 634/2009 (147, 336, 427, 504 IPC & 7 कि० ला० एक्ट)

4. 635/2009 (147, 148, 336, 341, 427 IPC, 7 कि० ला० एक्ट & 2/3 क्षति निवारण अधिनियम)

5. 449/2015 (147, 323, 506 IPC)

6. 309/2020 (323, 504, 506, 307 IPC)

7. 329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 IPC)

8. 335/2022 (419, 420, 482 IPC

थाना सेक्टर-39 में दर्ज मुकदमा 

9. 514/2008 (323, 325, 506, 427, 308).

0 Response to "Shrikant Tyagi Noida Case : श्रीकांत त्यागी का है अपराधों से पुराना नाता, 2007 में लगा था गुंडा एक्ट"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article