-->
गाजे बाजे के साथ निकली शोभा कलश यात्रा

गाजे बाजे के साथ निकली शोभा कलश यात्रा

Noida News , दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा  नवनिर्मित मंदिर शिव नगरी सेक्टर- 17 नोएडा में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करने से पूर्व श्रद्धालुओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा आकर्षण झांकी सजी रही।
 शोभा कलश यात्रा शिव नगरी सेक्टर- 17, मंदिर से निकलकर सनातन धर्म मंदिर सेक्टर- 19, नोएडा पहुंची और वहां से अट्टा होते हुए वापस सेक्टर- 17 मंदिर पर पहुंची।
 शोभा कलश यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेविका रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मंजू शर्मा, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, मधु शर्मा, पूजा अवाना, दीपा देवी, रेखा शर्मा, आशा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि के नेतृत्व में  संपन्न हुई।

0 Response to "गाजे बाजे के साथ निकली शोभा कलश यात्रा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article