-->
प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे लखनऊ के रोहित व अमरेन्द्र

प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे लखनऊ के रोहित व अमरेन्द्र

UP News , युवा कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार की घोषणा होने पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा गोमती नगर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जनपदों से चयनित युवाओं को प्रदान किए जाने वाले विवेकानंद यूथ अवार्ड के चयन पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ने लखनऊ के रोहित कश्यप व अमरेंद्र कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामानाएं दी। श्री कुशवाहा में बताया कि राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रदेश के 10 युवा एवं 03 युवक व महिला मंगल दलों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । जिसकी तिथि जल्द ही शासन द्वारा घोषित की जायेगी। इन युवाओं का चयन प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा किया है ।
जिसमे लखनऊ के रोहित कुमार कश्यप व अमरेन्द्र कुमार सहित जनपद हरदोई से चेतना शुक्ला, गोरखपुर से नितीश कुमार सिंह, संत कबीर नगर से आनंद कुमार त्रिपाठी, देवरिया से विशाल कुमार गुप्ता, फिरोजाबाद से अनिल कुमार, मुजफ्फनगर से विश्वजीत कौशिक, मेरठ से अनुज कुमार योगी व विनायक बहादुर का चयन हुआ है। जिसमें 03 महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल भी शामिल हैं।
लखनऊ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार कश्यप को पूर्व में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य व योगदान के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मनित किया जा चुका है । वर्तमान में रोहित उद्यमिता विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे है । कोविड के दौरान इसके द्वारा राहत एवं बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य किये गए है।
वहीं अमरेन्द्र कुमार को बाल संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन एवं कोरोना काल मे किये गए समाजिक योगदान  एवं  समाज सेवा के कई क्षेत्रों में निःस्वार्थ योगदान प्रदान किया है, जैसे वर्ष 2007  से लगातर बाल एवं महिला विकास, महिला कल्याण जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण जागरूकता, वन्य जीव संरक्षण आदि के बारे में समाज के लोगो को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे हैं।  
 रोहित कश्यप और अमरेन्द्र कुमार प्रदेश व देश के कई सरकारी व गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़ कर कार्य कर रहे है इसके लिए इन्हें पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जा चुका हैं । 

प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को उनके द्वारा किये जा रहे निःस्वार्थ सामाजिक योगदान हेतु विगत 02 वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन प्रयास है। इस पुरस्कार में एक स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं ₹ 50,000/- की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
         

0 Response to "प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे लखनऊ के रोहित व अमरेन्द्र"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article