-->
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन

Varanasi News , सेवापुरी-आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देवता का पोखरा के मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जागृति प्रेरणा संकुल समिति द्वारा समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।
जिसके दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार दिलीप सोनकर, महामंत्री रेखा चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम संगठन तथा कैडर्स को सम्मानित किया। संकुल अध्यक्ष मीरा देवी ने वार्षिक रिपोर्ट तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। समूह की महिलाओं ने "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" विषयक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन रंजनी सिंह ने किया। अंत में आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों के प्रमुख को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री रेखा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजनी सिंह, डॉक्टर श्रवण सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मृगांशु पाठक, रमेश राव, सोनी, ममता, सुनीता. रोशनी, सुनीता मौर्य, सरिता, सीमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

0 Response to "आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article