-->
Miss India 2022 Sini Shetty ने बताया मिस इंडिया बनने का राज

Miss India 2022 Sini Shetty ने बताया मिस इंडिया बनने का राज

Miss India 2022 Sini Shetty सिनी शेट्टी ने मुंबई में आयोजित मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता से कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने कार्यक्रम की निर्णायक टीम का दिल जीत लिया और वह भारत की नयी ब्यूटी क्वीन बन गयी है। सिनी शेट्टी ने 31 प्रतिभागियों को पछाड़ कर मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का खिताब जीता है।

Sini Shetty
Femina Miss India 2022 Sini Shetty

Femina Miss India 2022 Sini Shetty


Miss India 2022 मिस इंडिया का आयोजन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर , मुम्बई में आयोजित किया गया। 3 जुलाई को हुए अंतिम राउंड में सिनी शेट्टी (Femina Miss India 2022 Sini Shetty) ने 31 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया का खिताब जीत लिया। फेमिना मिस इंडिया 2022 में  राजस्थान की रूबल शेखावत दूसरे स्थान पर और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान तीसरे स्थान पर रही है।
फेमिना मिस इंडिया 2022 में मलाइका अरोड़ा , राहुल खन्ना , रोहित गांधी , नेहा धूपिया , डेनो मोरिया और शामक डाबर जज थे। इसका प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स चैनल पर दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे किया जाएगा।

Who is Sini Shetty Miss India 2022 ?


सिनी शेट्टी ( Sini Shetty Miss India 2022 ) का जन्म मुम्बई में हुआ था , लेकिन सिनी रहने वाली कर्नाटक की है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस एनालिस्ट की पढ़ाई  कर्नाटक से की है। वह फिलहाल चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही है। सिनी शेट्टी को डांस का शौक बचपन से ही रहा है। 4 वर्ष में उम्र में सिनी ने डांस सीखना शुरू कर दिया था, उन्होंने 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीख लिया था। वह क्लासिक डांस में निपुर्ण है। फिलहाल वह बहुत से विज्ञापनों में मॉडल के तौर पर काम कर रही है।
सिनी शेट्टी ने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा की फैन है और उन्हीं से इंस्पायर होकर उन्होंने इन प्रतियोगिता के लिये खुद को तैयार किया। अब वह कुछ खास लोगो के साथ छुट्टियों पर जाना चाहती है, वह मिस टैलेंट का खिताब भी जीत चुकी है।
सिनी शेट्टी (Sini Shetty Miss India 2022) ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि गर्मी के कारण उनके बालों में समस्या हो गयी थी। जिसके लिये उन्होंने हेयर स्पा ट्रीटमेंट लिया , जिससे उनके बाल फिर से हेल्थी हो गये।

0 Response to "Miss India 2022 Sini Shetty ने बताया मिस इंडिया बनने का राज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article