-->
World Environment Day : ग्रामीणों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, निकाली गई जागरूकता रैली

World Environment Day : ग्रामीणों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, निकाली गई जागरूकता रैली

World Environment Day, मिर्जामुराद मनरेगा मज़दूर यूनियन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गौर गाँव (मिर्जामुराद) में विचार गोष्ठी का आयोजन के साथ रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सभी को पर्यावरण (Environment) की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज ग्लोबल वॉर्मिंग भारत ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास करने के लिए मनाया जाता है। ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें व पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आज लोगों को पर्यावरण की वास्तविक स्थति को समझने की आवश्यकता है। आज प्रदूषण व ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पर्यावरण की स्थति दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए।

ग्रामीणों ने गाँव में एक रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण के बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। रैली में बैनर, तख़्तियाँ लेकर पेड़ लगाने, प्रदूषण कम करने की लोगों से अपील की। यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। संचालन नेहा जायसवाल ने किया।

नरेगा संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वयक अपूर्वा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सुरेश राठौर, डा. महेंद्र सिंह पटेल, अपूर्वा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नैन्शी, रेनू, प्रियंका, श्रद्धा, नेहा, पूजा, निशा, रोहित, अरमान, अली हसन, मुश्तफा, सरस्वती, सुमन, शीला, कमल पटेल आदि लोग शामिल थे।

0 Response to "World Environment Day : ग्रामीणों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, निकाली गई जागरूकता रैली"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article