-->
Noida AAP : नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आप मे शामिल

Noida AAP : नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आप मे शामिल

Noida , पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने विस्तार कर रही है, इसी के तहत बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं।
 गुजरात,कर्नाटक,हरियाणा और हिमाचल के साथ ही आप का बड़ा टारगेट उत्तर प्रदेश है आम आदमी पार्टी के उतर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह  संगठन को मजबूत करने एवं प्रदेश की जनता से जुड़े हर मुद्दे पर आवाज उठाते रहते हैं , इससे प्रभावित होकर नये लोग पार्टी से जुड़ रहे है। इसी के तहत आज नोएडा में वैश्य समाज के सामाजिक कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी रहे सौरव गोयल व दिल्ली उच्च न्यायालय मैं अधिवक्ता संकल्प आशीष आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन लोगों को निर्वतमान जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने जिला संगठन सह प्रभारी राकेश अवाना व नितिन प्रजापति की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय सेक्टर 18 नोएडा में सदस्यता ग्रहण दिलाई।

0 Response to "Noida AAP : नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आप मे शामिल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article