-->
Greater Noida : रोजगार की मांग कर रहे किसानों को भेजा जेल, बेरोजगार किसान सभा ने कहा जेल से ही चलेगा आंदोलन - रोजगार लेकर रहेंगे

Greater Noida : रोजगार की मांग कर रहे किसानों को भेजा जेल, बेरोजगार किसान सभा ने कहा जेल से ही चलेगा आंदोलन - रोजगार लेकर रहेंगे

Greater Noida , किसान बेरोजगार सभा गौतमबुद्धनगर के समस्त कार्यकर्ताओ ने हायर एप्लांयसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएड़ा गौतमबुद्धनगर कम्पनी के गेट पर हल्ला बोला और हजारों की संख्या में फैक्टरी के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। 
 हायर कम्पनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता विफल रही। वार्ता में डी.एस.पी. नितिन कुमार सिंह भी शामिल रहे।

Kisan Berojgar Sabha
Kisan Berojgar Sabha Protest

 संयोजक राजेंद्र प्रधान ने कहा जब तक स्थानीय युवाओ को स्थाई रोजगार नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा।

 किसान बेरोजगार सभा के पदाधिकारियो ने दी गिरफ्तारी

किसान बेरोजगार सभा के 13 पदाधिकारियों ने स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग के लिए गिरफ्तारी दी, गिरफ्तार किए गए पदाधिकारी है :
1.राजेन्द्र प्रधान मायॅचा 
2.सूबेराम नेता जी डाबरा 
3.चिममन नेता जी चिरसी
4.राजेन्द्र नेता जी समाउददीनपुर 
5.चरणसिंह सिरसा
6.सुखवीर नेता जी रायपुर बागॅर 
7.तेजसिह डाबरा
8.रामपाल कसाना रामपुर-फतेहपुर 
9.धीरज भाटी अजायबपुर 
10.सतेंद्र अजायबपुर 
11.ब्रहम सिंह कैमराला चक्रसेनपुर 
12.विक्रम सिंह कैमराला चक्रसेनपुर 
13.राहुल चौधरी रायपुर बागॅर 
 किसान बेरोजगार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता विजयपाल भाटी ने कहा ने जब तक रोजगार नहीं मिल जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा और कल दिनांक 31 मार्च को फिर किसान बेरोजगार सभा हायर कम्पनी का गेट रोकेंगे।आन्दोलन मे राजेन्द्र प्रधान,सूबेराम नेता जी,अजय प्रधान, ओमवीर प्रधान, हेमचन्द प्रधान,सुखवीर सिंह,विजय बी.डी.सी.,पवन नेता जी,चिममन चिरसी,विजयपाल भाटी आदि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "Greater Noida : रोजगार की मांग कर रहे किसानों को भेजा जेल, बेरोजगार किसान सभा ने कहा जेल से ही चलेगा आंदोलन - रोजगार लेकर रहेंगे"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article