-->
Crime News : महिला नेता को फोन कर दिखाए अश्लील वीडियो, एस्कॉर्ट सर्विस के लिए साइट पर भी अपलोड कर दी प्रोफाइल

Crime News : महिला नेता को फोन कर दिखाए अश्लील वीडियो, एस्कॉर्ट सर्विस के लिए साइट पर भी अपलोड कर दी प्रोफाइल

Crime , एक राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल की महिला नेता को व्हाट्सऐप पर अश्लील मेसेज और वीडियो कॉल कर एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। उन्हें फोन कर अश्लील बातें भी करता था। हद तो तब हो गई जब कई बार मना करने के बाद भी उसने वीडियो कॉल कर पॉर्न दिखाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धमकी देता था। परेशान महिला नेता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित बिहार के नवादा का रहने वाला है।

वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत

 साइबर थाना इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव के मुताबिक, आरोपित युवक का नाम नवलेश कुमार है। वह बिहार के नवादा कादिरगंज का रहने वाला है। बीते कुछ दिनों से वह सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली एक महिला नेता को परेशान कर रहा था। नवलेश उन्हें अक्सर अश्लील मेसेज और फोटो भेजता था। कई बार उन्होंने विरोध किया पर वह नहीं माना। उन्हें वीडियो कॉल करके भी परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि व्हाट्सऐप पर महिला नेता की फोटो भी लगा रखी थी। उसने महिला की फोटो एस्कॉर्ट सर्विस प्रोफाइल पर भी अपलोड कर दी थी।

 साइट पर अपलोड की प्रोफाइल, आने लगे फोन

 पुलिस के मुताबिक, एस्कॉर्ट सर्विस के लिए पीड़िता की फोटो प्रोफाइल अपलोड कर दी थी। आरोपी ने पीड़िता का नंबर भी शेयर कर दिया था, जिसके बाद पीड़िता को कॉल आने लग गई। इसके बाद वह अन्य लोग भी फोन मेसेज कर परेशान करने लगे। उन लोगों ने भी अश्लील मेसेज भेजना शुरू कर दिया।

0 Response to "Crime News : महिला नेता को फोन कर दिखाए अश्लील वीडियो, एस्कॉर्ट सर्विस के लिए साइट पर भी अपलोड कर दी प्रोफाइल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article