-->
BJP Manifesto: लड़कियों को स्कूटी, किसानों को बिजली मुफ्त देंगे Yogi Adityanath, 3 करोड़ युवाओं को रोजगार से बदलेगा UP

BJP Manifesto: लड़कियों को स्कूटी, किसानों को बिजली मुफ्त देंगे Yogi Adityanath, 3 करोड़ युवाओं को रोजगार से बदलेगा UP

 BJP Manifesto for UP Assembly Elections 2022 जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह ने नाम से ग्राम उन्नत योजना शुरू की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों का समग्र विकास होगा। वहीं महिलाओं के लिए अच्छी योजना में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और लड़कियों को स्कूटी भी दी जाएगी। जबकि युवाओं के लिए 3 करोड़ की नौकरी का वादा किया है। किसानों के लिए सिंचाई और मुफ्त बिजली का वादा भी भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में किया है।

 लड़कियों को स्कूटी देंगे Yogi Adityanath
1. महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के तहत होली और दिवाली में 2 मुफ्त सिलेंडर दिये जाएंगे।
2. सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त में सरकारी बसो से परिवहन यात्रा की सुविधा होगी।
3. एक करोड महिलाओं को SHG कार्ड के जरिए एक लाख तक का कर्ज दिया जाएगा।
4. रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
5. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हर परिवार की लड़की को एक लाख की मदद करने का ऐलान।
6. विधवा अथवा निराश्रित महिलाओं को 1500 हर महीने पेंशन दी जाएगी।

 निषादों और हिन्दू लड़कियों के लिए भी महत्वपूर्ण
1. बीजेपी के घोषणा पत्र में 7 लव जिहाद पर 10 वर्ष की सजा दी जाएगी। साथ ही 1 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
2. वहीं निषादों के लिए नाव की व्यवस्था सरकार कराएगी। एक लाख तक की नाव में 40 प्रतिशत राशि सरकार सबसिडी के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

किसानों के लिए खास होगा Yogi सरकार का दूसरा प्लान
1. अमित शाह ने लोक संकल्प पत्र के ज़रिए कहा कि प्रदेश की भाषाओं में शोध को बढ़ावा देने के लिए भाषाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी, केशवदास बुंदेली अकादमी एवं संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित की जाएंगी।
2. 'बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना' शुरू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों का समग्र विकास होगा।
3. किसानों के लिए सिंचाई की बिजली को मुफ्त करने का वादा किया गया है।

0 Response to "BJP Manifesto: लड़कियों को स्कूटी, किसानों को बिजली मुफ्त देंगे Yogi Adityanath, 3 करोड़ युवाओं को रोजगार से बदलेगा UP"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article