-->
Election News : पिता अखिलेश की जीत के लिए दिन-रात जुटे हैं अर्जुन-टीना, जानिए क्या कर रहे प्रियंका गांधी के बेटे रिहान और बेटी मिराया

Election News : पिता अखिलेश की जीत के लिए दिन-रात जुटे हैं अर्जुन-टीना, जानिए क्या कर रहे प्रियंका गांधी के बेटे रिहान और बेटी मिराया

 Election , बात देश के दो दिग्गज सियासी परिवारों के अगली पीढ़ियों की। इन दोनों दिग्गज परिवारों का रिश्ता उत्तर प्रदेश से है। इनमें से एक का ताल्लुक है यादव परिवार से। यादव परिवार मतलब मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी अखिलेश यादव और डिम्पल की संतान। तो दूसरे का ताल्लुक, देश के सबसे पुराने सियासी परिवार गांधी परिवार से है। यानि कि इंदिरा गांधी की नातिन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बच्चे। जहाँ यादव फेमिली की अगली पीढ़ी सियासत में बेहद रुचि रख रही है वहीं प्रियंका गांधी के बच्चे राजनीति की चकाचौंंध भरी ज़िन्दगी से दूर कुछ अलग ही कर रहे हैं। तो चलिए आपको इन दोनों परिवारों की अगली पीढ़ी से रूबरू कराते हैं।

 सियासत में दिलचस्पी ले रही मुलायम की तीसरी पीढ़ी

 कहते हैं कि "ना पूत के पाँव पालने में नज़र आ जाते हैं"। कुछ ऐसा ही मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी को भी देख कर लगता है। दरअसल, अखिलेश यादव के बेटे और बेटी भी सियासत में काफी रुचि ले रहे हैं। ये दोनों बच्चे ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और अक्सर राजनीतिक ट्वीट और रीट्वीट करते रहते हैं। अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव ने अप्रैल 2019 में ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाया था और अब तक हजार से ज्यादा ट्वीट कर चुकी हैं। ट्विटर पर उनके 1.49 लाख फॉलोअर हैं जबकि वो खुद मात्र 3 लोगों को वो फॉलो करती हैं। वहीं बेटे अर्जुन यादव ने अप्रैल 2020 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। अर्जुन अब तक 13 सौ से ज्यादा ट्वीट कर चुके हैं। इस वक्त उनके 1.40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि वो खुद मात्र 9 लोगों को फॉलो करते हैं।

Akhilesh Yadav's son and daughter
 Akhilesh Yadav's son and daughter

 सियासी चकाचौंध से दूर है वाड्रा फेमिली के बच्चे

 प्रियंका गांधी वाड्रा की दो संताने हैं। बेटे का नाम रेहान है जिसकी उम्र 20 वर्ष है तो बेटी का नाम मिराया है जो 19 वर्ष की है। प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे सियासत की चकाचौंध से दूर अलग-अलग दिलचस्पी है। जहाँ रेहान को बचपन से ही वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है तो वहीं उनकी बेटी मिराया बास्केटबॉल में रुचि रखती हैं।इन दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर बेहद कम है और बमुश्किल कभी दिखायी देती है। प्रियंका खुद भी अपने दोनों बच्चों को राजनीति और मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। शायद ही कभी अपने बच्चों के साथ अपनी फोटो सोशल साइट पर अपलोड करती हैं।

0 Response to "Election News : पिता अखिलेश की जीत के लिए दिन-रात जुटे हैं अर्जुन-टीना, जानिए क्या कर रहे प्रियंका गांधी के बेटे रिहान और बेटी मिराया"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article