-->
UP Election 2022 : बलिया में सजा चुनावी मैदान, नामांकन के बाद हर सीट पर लड़ाई दिलचस्प

UP Election 2022 : बलिया में सजा चुनावी मैदान, नामांकन के बाद हर सीट पर लड़ाई दिलचस्प

UP Election : जिले में छठें चरण मेें तीन मार्च को वोट पड़ेंगे। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज प्रत्याशी परचा भर चुके हैं। इसमें मंत्री उपेंद्र तिवारी, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, उमाशंकर सिंह, नारद राय, संग्राम सिंह यादव, छट्ठू राम, जय प्रकाश अंचल व सुभाष यादव समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। बैरिया की लड़ाई रोमांचक मोड़ पहुंच चुकी है।

 भाजपा ने यहां चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर बलिया नगर के विधायक व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को मैदान में उतार दिया है, इसके चलते सुरेंद्र बागी हो गए हैं। उन्होंने आज विकासशील इंसान पार्टी के सिंबल पर आज नामांकन किया है। यहां बने नए समीकरण को देखते हुए बसपा ने घोषित प्रत्याशी अंगद मिश्र का टिकट बदल दिया है, इनके स्थान पर पूर्व विधायक सुभाष यादव को मैदान में उतारा है। अब तक 50 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। उधर भाजपा ने बलिया नगर में दयाशंकर सिंह, फेफना में मंत्री उपेंद्र तिवारी, बिल्थरारोड से छट्ठू राम, सिकंदरपुर से संजय यादव व रसड़ा से बब्बन राजभर को प्रत्याशी बनाया है। उधर बांसडीह सीट निषाद पार्टी के पाले में चली गई है।

 यहां से केतकी सिंह ने नामांकन किया है। सपा ने सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, बलिया नगर नारद राय, फेफना संग्राम सिंह यादव व बांसडीह से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को टिकट दिया है, इन्होंने नामांकन भी कर लिया है। रसड़ा की सीट सुभासपा के पाले में चली गई है, यहां से अब महेंद्र चौहान ताल मैदान में हैं। उधर बसपा ने रसड़ा से उमाशंकर सिंह, बलिया नगर से मदन वर्मा, बैरिया अंगद मिश्र, बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश, सिकंदरपुर संजीव कुमार वर्मा, बांसडीह मानती राजभर व फेफना से कमल देव यादव को टिकट दिया है। कांग्रेस से बांसडीह में पुनीत पाठक, बैरिया सोनम बिंद, सिकंदरपुर से बृजेश सिंह गाट, बिल्थरारोड से गीता गोयल व रसड़ा डा. ओमलता भारती को प्रत्याशी बनाया है।

 जिला - बलिया


 कुल सीट - सात

 विधानसभा क्षेत्र - बलिया सदर


भाजपा - दयाशंकर सिंह

सपा - नारद राय

कांग्रेस - ओमप्रकाश तिवारी

बसपा - मदन वर्मा

 विधानसभा क्षेत्र - बैरिया


भाजपा - आनंद स्वरूप शुक्ल

सपा - जयप्रकाश अंचल

कांग्रेस - साेनम बिंद

बसपा - सुभाष यादव

 विधानसभा क्षेत्र - फेफना


भाजपा - उपेंद्र तिवारी

सपा - संग्राम सिंह यादव

कांग्रेस - जैनेंद्र पांडेय

बसपा - कमलदेव यादव

 विधानसभा क्षेत्र - रसड़ा


भाजपा - बब्बन राजभर

सुभासपा - महेंद्र चौहान

कांग्रेस - डा. ओमलता

बसपा - उमाशंकर सिंह

 विधानसभा क्षेत्र -सिकंदरपुर


भाजपा - संजय यादव

सपा - मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी

कांग्रेस - बृजेश सिंह गाट

बसपा - संजीव कुमार वर्मा

 विधानसभा क्षेत्र - बिल्थरारोड


भाजपा - छट्ठूराम

सुभासपा - हंशु राम

कांग्रेस - गीता गोयल

बसपा - प्रवीण प्रकाश

 विधानसभा क्षेत्र - बांसडीह


निषाद पार्टी - केतकी सिंह

सपा - रामगोविंद चौधरी

कांग्रेस - पुनीत पाठक

बसपा - मानती राजभर

0 Response to "UP Election 2022 : बलिया में सजा चुनावी मैदान, नामांकन के बाद हर सीट पर लड़ाई दिलचस्प"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article