-->
Noida News : अनमोल व मानी ताऊ कर्मचारियों के परिजनों ने सीटू के बैनर तले श्रम कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

Noida News : अनमोल व मानी ताऊ कर्मचारियों के परिजनों ने सीटू के बैनर तले श्रम कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

Noida , कम्पनी प़बन्धको की हटधर्मिता के चलते मैसर्स- अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उधोग विहार ग़ेटर नोएडा एवं मैसर्स - मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
संस्थान स्तर पर जहां  आंदोलन जारी है। वही श्रम विभाग भी कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

CITU
The families of Anmol and Mani Tau employees

उपरोक्त स्थिति से नाराज कर्मचारियों के परिजनों ने 22 फरवरी2022 को सीटू के बैनर तले सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पूनम देवी, लता सिंह, राम स्वारथ, संन्तोष, जनवादी महिला समिति के नेता आशा यादव, रेखा चौहान आदि के नेतृत्व में उप श्रम आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता का श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। जिसके चलते श्रम कार्यालय का कामकाज ठप हो गया। घंटो चले हंगामे के बाद उप श्रम आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और तुरंत अपने नेतृत्व में टीम बनाकर विवादित कम्पनियो का दोरा  करने के लिए चल दी उनके साथ ही प्रदर्शनकारी भी कम्पनी के गेट पर पहुंचे गए।
 सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यदि श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त कंपनियों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वे फिर श्रम कार्यालय का घेराव कर बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।  

0 Response to "Noida News : अनमोल व मानी ताऊ कर्मचारियों के परिजनों ने सीटू के बैनर तले श्रम कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article