-->
UP Assembly Election 2022 : बिहार की सत्‍ता में साथ तो जौनपुर में भाजपा और जदयू में दो-दो हाथ

UP Assembly Election 2022 : बिहार की सत्‍ता में साथ तो जौनपुर में भाजपा और जदयू में दो-दो हाथ

UP Election , बिहार में भाजपा व जदयू का साथ है तो जौनपुर के मल्हनी में दो-दो हाथ करने को भाजपा व जदयू के प्रत्याशी तैयार हैं। जदयू ने मल्हनी से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद केपी सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक लकी यादव पर सुभासपा के सहयोग से दांव लगाया है। ऐसे में यहां लड़ाई रोचक होती नजर आ रही है। ‌
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व सांसद डा. केपी सिंह की राह आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि राजग के घटक जनता दल (यू) ने इस सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को टिकट दे दिया है। सूबे में सीटों को लेकर तालमेल न होने पर जदयू नेतृत्व ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगा। लिहाजा मल्‍हनी विधानसभा सीट पर सियासी घमासान देखने लायक होने जा रहा है। 

 वर्ष 1998 में सर्रोई (भदोही) में मुठभेड़ में पुलिसिया दावे में मृत किंतु जिंदा बच निकलकर चर्चा में आने के बाद राजनीति में कदम रखने वाले धनंजय सिंह के मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। वर्ष 2012 में अस्तित्व में आने से पूर्व यह सीट रारी के नाम से जानी जाती थी। वर्ष 2002 में लोजपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी और वर्ष 2007 में लगातार दूसरी बार जदयू के समर्थन से धनंजय जीते थे। वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर जौनपुर सीट से सांसद बने। इस्तीफे से रिक्त सीट के उपचुनाव में बसपा के टिकट पर अपने पिता राजदेव सिंह को विधायक निर्वाचित कराया।

 वर्ष 2012 में जेल में रहते हुए अपनी पत्नी डा. जागृति सिंह को निर्दल मैदान में उतारा। वह दूसरे नंबर पर रहीं। वर्ष 2017 में धनंजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। वहीं डाक्टर कृष्ण प्रताप सिंह (केपी सिंह) स्वर्गीय उमानाथ सिंह पूर्व मंत्री के पुत्र हैं। महरूपुर जफराबाद निवासी केपी 2014 में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चुने गए थे। 2019 में लोकसभा चुनाव हार गये थे। अब भाजपा ने इन्हें मल्हनी से प्रत्याशी बनाकर मल्हनी के चुनाव को रोचक बना दिया है।

0 Response to "UP Assembly Election 2022 : बिहार की सत्‍ता में साथ तो जौनपुर में भाजपा और जदयू में दो-दो हाथ"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article