-->
Noida News : केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर सीटू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Noida News : केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर सीटू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Noida , बजट 2022- 23 के खिलाफ सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जनविरोधी केंद्रीय बजट के विरोध में सीटू नोएडा के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट पर बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया बजट जन विरोधी व भ्रामक बजट है इससे महंगाई, असमानता, बेरोजगारी और मेहनत का जनता की तकलीफें और बढ़ेंगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मदन प्रसाद ने बजट के जनविरोधी पहलुओं को उजागर किया।

CITU Noida
CITU Protest In Noida

प्रदर्शन को सीटू नेता पूनम देवी, रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, रामसागर, विजय गुप्ता, शंभू पेंटर, सरदार महेंद्र सिंह आदि ने जन विरोधी बजट और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान को तेज करने का आह्वान करते हुए 28-29 मार्च 2022 की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया।

0 Response to "Noida News : केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर सीटू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article