-->
Budget 2022 Live : बच्चों की शिक्षा पर फोकस, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा संग डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना

Budget 2022 Live : बच्चों की शिक्षा पर फोकस, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा संग डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना

 Budget News , केंद्र सरकार ने Budget 2022 में देश के छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक की शिक्षा पर फोकस किया है। इसके तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न डिजिटल एजुकेशन और डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। ऐसे में देश के भविष्य की शिक्षा पर ज्यादा फोकस किया गया है।

Budget 2022 Highlights डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा

पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

Budget Highlights युवाओं की शिक्षा को डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वहीं मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा।

 Union Budget Farmers के लिए MSP पर रिकॉर्ड खरीदारी का वादा

 वित्त मंत्री ने किसानों की मदद के लिए भी बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदारी की जाएगी। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

Budget Live : 2.37 लाख रुपये की MSP

किस क्षेत्र में कब कौन सी फसल बोई जाए, इसका आकलन करने के लिए किसान ड्रोन का इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा, लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन की योजना पर जोर दिया जाएगा। गेंहू और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी हो

Pm Awas Yojana Budget 2022 के तहत 80 लाख घर

 पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 48 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना को अंजाम तक पहुंचाएंगी।
 

 Budget 2022 India छोटे एवं लघु उद्योगों की मदद

 घरेलू उद्योगों की मजबूती पर भी सरकार का पूरा जोर है। वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे और लघु उद्योगों को 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी।
 

गति शक्ति योजना को बढ़ावा

 वित्त मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें अगले तीन वर्षों में चलाई जाएगी। 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स भी अगले तीन वर्षों में तैयार होंगे। इससे मेट्रो सिस्टम तैयार करने की नवोन्मेषी तरीका विकसित होगा। पीएम गति शक्ति, समावेशी विकास, उत्पादकता वृद्धि और निवेश, सनराइज अपॉर्च्युनिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और क्लाइमेट एक्शन एवं निवेश की फाइनैंसिंग हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
 

PM Gati Shakti

 पीएम गति शक्ति के सात इंजन- रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, मास ट्रांसपोर्टेशन, वाटरवे, लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर। वित्त मंत्री ने कहा कि इन आधार स्तंभों पर देश की रफ्तार तेजी की जाएगी।
 

400 वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान

 वित्त मंत्री ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। मोदी सरकार का रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा से ही जोर रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नया ऐलान किया है।

 एक साल में 25000 किमी हाइवे का निर्माण

 अगले 100 साल के लिए ढांचागत विकास की रूपरेखा पर काम किया जा रहा है। एक साल में 25 हजार किमी हाइवे बनेगा। हाइवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 में 8 नए रोपवे का ऑर्डर दिया जाएगा। रोपवे ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा।

0 Response to "Budget 2022 Live : बच्चों की शिक्षा पर फोकस, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा संग डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article