-->
Varanasi News : किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न , किशोरी नेतृत्व क्षमता विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Varanasi News : किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न , किशोरी नेतृत्व क्षमता विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

 Varanasi : मनरेगा मज़दूर यूनियन व जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी सशक्तिकरण के तहत आराजी लाईन ब्लाक के समक्ष स्थित मनरेगा मज़दूर यूनियन के सभागार में किशोरियों का नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। 
यहाँ विगत तीन दिनों से किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किशोरियों को सशक्तिकरण के तहत कई तरह की जानकारियां दी।

Empowerment Training Program
Empowerment Training Program

 उन्होंने किशोरियों को जीवन कौशल, शिक्षा, समुदाय में महिलाओं का नेतृत्व, स्ववलंबी बनाने संबंधित विशेष जानकारी दी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बतौर प्रशिक्षक मंचदूतम नाट्य कला मंच के अजय रोशन व ज्योति ने प्रशिक्षण में शामिल किशोरियों को लिंग भेद, किशोर अवस्था में पोषण, स्वास्थ्य, कानून अधिकार, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं समुदाय में सौहार्द के अलावा महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी भी दी साथ ही किशोरियों को सामाजिक कुरीतिओं पर प्रहार करने हेतु दो नाटक भी तैयार करवाया गया। प्रशिक्षण में साधना, चंदा, ममता, खुशबू, शिवानी, प्रीतम, प्रियंका, नीलू, सोनी, संगीता, शीतल, नेहा, संजना, पूजा,नेहा,रीना,प्रियंका, प्रीति,मधु,काजल,रेशमा सहित आराजीलाईन ब्लाक की साठ किशोरियों ने हिस्सा लिया।

0 Response to "Varanasi News : किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न , किशोरी नेतृत्व क्षमता विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article