-->
Varanasi News : आशा ट्रस्ट ने सावित्री फुले जयंती पर निकाली पदयात्रा

Varanasi News : आशा ट्रस्ट ने सावित्री फुले जयंती पर निकाली पदयात्रा


Varanasi, राजतालाब क्षेत्र के महगांव स्थित आशा सिलाई केन्द्र से सोमवार दोपहर बाद किशोरियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पदयात्रा गांव के अम्बेडकर पार्क में पहुंची। मनरेगा मज़दूर यूनियन के लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया। 
 
इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए जो काम सावित्री बाई ने किया था, पूरा देश उनका कृतज्ञ है। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि समाज का युवा अब जागरूक होने लगा है इसी जागरूता के बल पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ परिवर्तन की लहर चलेगी। सभा को सुरेश राठौर, योगीराज सिंह पटेल, मुस्तफ़ा, श्रद्धा, निशा, नेहा, रीना, सीता, साधना, पूजा आदि ने संबोधित किया। संचालन श्रद्धा ने किया। अंत में पदयात्रियों ने अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया।

0 Response to "Varanasi News : आशा ट्रस्ट ने सावित्री फुले जयंती पर निकाली पदयात्रा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article