-->
Varanasi News Today : उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मानित

Varanasi News Today : उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मानित

 Varanasi, राजातालाब आराजीलाईन ब्लाक के समक्ष स्थित मनरेगा मज़दूर यूनियन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनीधियो का सम्मान किया गया। 

 इस दौरान बतौर अतिथि  सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सम्मान से अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होती है। ओमप्रकाश सिंह पटेल, योगीराज सिंह पटेल को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान से सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश हरसोस गांव के प्रधान हैं। वहीं योगीराज सिंह पटेल पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं और राजकुमार गुप्ता दलित फ़ाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं राजातालाब के रहने वाले हैं। संचालन मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किया। कार्यक्रम में योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, सुरेश राठौर, ओमप्रकाश सिंह पटेल, मुश्तफा, रोशन दुबे, रीना, ममता, पूजा, शीला, कविता, अनीता, काजल आदि लोग उपस्थित थे।

0 Response to "Varanasi News Today : उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मानित"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article