-->
UP चुनाव पर अमित शाह-नड्डा की बैठक : 3 चरणों की 172 सीटों पर चर्चा, 60 विधायकों के कटेंगे टिकट, 2 दर्जन MLA की सीट बदलने की तैयारी

UP चुनाव पर अमित शाह-नड्डा की बैठक : 3 चरणों की 172 सीटों पर चर्चा, 60 विधायकों के कटेंगे टिकट, 2 दर्जन MLA की सीट बदलने की तैयारी

 UP, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर चालू है। बीते एक दिन पहले ही पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तीन चरणों पर मंथन हुआ। इसमें प्रदेश के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। कुल 172 विधानसभा सीट वाले तीन चरणों में लगभग 60 विधायकों का टिकट कटने के आसार हैं वहीं दो दर्जन से अधिक के स्थान परिवर्तन भी करने का प्लान अमित शाह और जेपी नड्डा की टीम तैयार कर चुकी है। वहीं क्षेत्रीय रिपोर्ट के माध्यम से लगभग 1 दर्जन ऐसे विधायक हैं। जिनको इस बार टिकट काटकर उन्हें संगठन के अन्य कामों में लगाने पर चर्चा हुई। सूत्रो के मुताबिक सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद यानी मकरसंक्रांति के बाद लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा।
पहले चरण में पश्चिमी यूपी का दबदबा, लेकिन दबाव में विधायक
 मुख्यालय की हुई शुरुआती बैठक में तीन चरणों में महत्वपूर्ण प्रथम चरण में कुल 58 सीट हैं। पूरे चुनावों में पश्चिमी यूपी का अच्छा खासा दबदबा है। लेकिन भाजपा के विधायक इस बार अच्छा खासा दबाव महसूस कर रहे हैं। जिसमें जनता का आक्रोश और पार्टी में अघोषित टिकट कटने का डर दोनों ही शामिल है। फिर भी पार्टी ने यहीं के दर्जनों विधायकों का क्षेत्र बदलकर चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। जबकि पहले चरण की 58 में से लगभग दो दर्जन सीट पर प्रत्याशी बदला जाएगा। पहले चरण के लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। 21 जनवरी नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। जबकि 10 फरवरी को यहाँ वोटिंग होनी है। पहले चरण में कुल 11 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और अलीगढ़ हैं।

 दूसरे चरण की कुल 55 सीटों पर अमित शाह का ज़ोर
 केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में दूसरे चरण पर भी मंथन हुआ। हालांकि इस चरण में किसी सीट पर प्रत्याशियों के क्षेत्र बदलने की उम्मीद कम ही है। जबकि टिकट कटने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। इसमें प्रमुख तौर पर मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व की नज़रें लगी हुई हैं। दूसरे चरण के लिए 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होंगे। 28 जनवरी नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। जबकि 14 फरवरी को मतदान होगा। इनमें 9 जिले में कुल 55 सीट हैं। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर शामिल हैं।सबसे ज्यादा टिकट भी इन्हीं जिलों में बदलने की उम्मीद हैं।

 तीसरे चरण में बदली हुई हैं स्थितियाँ
 केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान में बदले हुए माहौल में तीसरे चरण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना है। जहां से सपा, बीएसपी के लिए बुंदेलखंड मुख्य द्वार तो पूर्वञ्चल में एंट्री को रोकना है। जबकि अपनी सीटों को बचाने के लिए प्रत्याशी बदलना ज्यादा बेहतर दिखाई दे रहा है। यहाँ 16 जिलों की 59 सीट हैं। जिनमें से 30 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों को हटाने पर चर्चाएँ हैं। यहाँ 25 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होना है। 1 फरवरी नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। 20 फरवरी को मतदान होगा। 16 जिलो में कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं।
लिस्ट तैयार: लेकिन घोषणा से पहले भी होगी चर्चा
 केंद्रीय नेतृत्व के साथ यूपी के नेताओं की हुई बातचीत के बाद इन तीनों चरणो पर किसे टिकट दिया जाना है। इस पर चर्चा हुई है लेकिन घोषणा से पहले एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व ग्राउंड रिपोर्ट और जोखिम पर मंथन करने के बाद ही छंटनी को अंतिम रूम दिया जाएगा।

 जेपी नड़ड़ा कोरोना पॉज़िटिव
 गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली इस केंद्रीय बैठक में यूपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, संगठन महामंत्री प्रमुख तौर पर शामिल हुए। कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में मौजूद रहे।

0 Response to "UP चुनाव पर अमित शाह-नड्डा की बैठक : 3 चरणों की 172 सीटों पर चर्चा, 60 विधायकों के कटेंगे टिकट, 2 दर्जन MLA की सीट बदलने की तैयारी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article