-->
Noida News : नोएडा श्रम कार्यालय पर ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से शुरू किया अनिश्चितकालीन रात दिन का धरना

Noida News : नोएडा श्रम कार्यालय पर ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से शुरू किया अनिश्चितकालीन रात दिन का धरना

 Noida , उप श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर वंदना गुप्ता की मजदूर विरोधी कार्यशैली के विरोध में और जनपद के मजदूरों की विभिन्न मांगों/ समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

 3 जनवरी 2022 को प्रातः 11:00 बजे से अनमोल इंडस्ट्रीज इम्पलाईज यूनियन के नेता मुकेश कुमार राघव, सुखलाल, एचएमएस के महामंत्री रितेश कुमार झा, एटक के जिला महामंत्री कॉमरेड नईम अहमद, टीयूसीआई के महासचिव उदय चंद्र झा, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा  महासचिव रामसागर, उपाध्यक्ष भरत डेंजर  इंटक के जिला मंत्री संतोष कुमार तिवारी, ऐक्टू के जिला अध्यक्ष अमर सिंह, यूटीयूसी के नेता सुभाष, यूपीएलएफ के नेता एसएन पांडे  आदि के नेतृत्व में श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर अनिश्चितकालीन रात दिन चलने वाला धरना शुरू किया। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सम्मानजनक समाधान नहीं होगा तब तक श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर अनिश्चितकालीन रात दिन का धरना जारी रहेगा।

0 Response to "Noida News : नोएडा श्रम कार्यालय पर ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से शुरू किया अनिश्चितकालीन रात दिन का धरना"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article