-->
Congress Candidates List UP : प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्‍ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Congress Candidates List UP : प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्‍ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Congress Candidates List : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Chunav 2022) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवाओं को तरजीह दी है। इसके साथ कांग्रेस नेता प्रियंका ने कहा कि 125 प्रत्याशियों में 50 महिलाएं शामिल हैं। इसमें कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा है और उसके खिलाफ लड़ा है, जबकि सूची में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। 

 कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं, हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। इसके साथ सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। 


कांग्रेस की पहली सूची में 50 महिलाओं को टिकट मिला है
 उन्नाव रेप पीड़िता की मां से आशा वर्कर तक
कांग्रेस ने नोएडा से पंखुरी पाठक को उम्‍मीदवार बनाया है, जबकि फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्‍नी लुइस खुर्शीद को टिकट दी है। वहीं, उन्नाव से उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को मौका दिया गया है। इसके अलावा सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड भी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में होंगे। इसी तरह आशा के रूप में काम करने वाली पूनम पांडेय को भी कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा सीएए-एनआरसी के खिलाफ आवाज उठाने वाली सदफ जाफर को भी कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया, मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें. कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

0 Response to "Congress Candidates List UP : प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्‍ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article