-->
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसी सपा

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसी सपा

 Uttar Pradesh Assembly elections 2022 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। ये उल्लंघन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया है। दरअसल वो सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार सपा नेताओं सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। साथ ही जरूरतमंद गरीब तबके के बीच कंबल वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव के बेहतर स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से प्रार्थना की। इसे पुलिस कमिश्नरेट ने आचार संहिता का उल्लंघन माना और चार नेताओं के विरुद्ध नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

 बताया जा रहा है कि सप्तसागर क्षेत्र में सपाजन अपने नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन मना रहे थे। इसकी भनक लगी सप्तसागर चौकी इंचार्ज को उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। सपा कार्यकर्ता राजू यादव, बच्चा यादव, प्रभाकर यादव और बच्चा साहनी और 10 अज्ञात के खिलाफ विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

  इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी भरत उपाध्याय का कहना है कि शनिवार को सपा कार्यकर्ता, सप्तसागर क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। इसमें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कंबल वितरित किया जिसके चलते उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

 इस संबंध में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव का कहना है कि नेता का जन्मदिन मनाना और गरीबों को इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरित करना कहां से गलत हो गया, इसमें क्या बुराई है।

0 Response to "Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसी सपा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article