-->
Uttar Pradesh Election: सपा विधायक ने Join की BJP, बोले - अखिलेश यादव अपने ही नेताओं से नहीं मिलते, वहाँ सिर्फ चाटुकार

Uttar Pradesh Election: सपा विधायक ने Join की BJP, बोले - अखिलेश यादव अपने ही नेताओं से नहीं मिलते, वहाँ सिर्फ चाटुकार

 Uttar Pradesh Elections में अंबेडकर नगर जिले के विधायक सुभाष राय ने सपा छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद भाजपा को खुद को मजबूत होने का दावा कर रही है।

अंबेडकर नगर में मजबूत हुई भाजपा

 बसपा का गढ़ मानें जाने वाले अम्बेडकर नगर जिले में बसपा को कमजोर करते हुए सपा ने बड़ी सेंधमारी की थी। वही आज भाजपा ने भी सपा को बड़ा झटका देते हुए एक विकेट गिराया है। जिसमें अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

 जिसके बाद विधायक सुभाष राय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हवा हवाई नेता बताया। सुभाष राय ने कहा कि अखिलेश यादव अपने क्षेत्रीय नेताओं से भी मिलना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में वो सिर्फ बंद कमरे में जो चापलूसी करता रहे वो उन्हें ही पसंद करते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अंबेडकर नगर में सुभाष राय के आने से पार्टी वहाँ और भी ज्यादा मजबूत हुई है। ऐसे में सपा को हम सबक सिखाने को तैयार हैं।

 विधायक सुभाष राय की घर वापसी हुई

 नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को भाजपा की सदस्यता दिला दी।

 भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे सुभाष राय की यह घर वापसी हुई है। भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

0 Response to "Uttar Pradesh Election: सपा विधायक ने Join की BJP, बोले - अखिलेश यादव अपने ही नेताओं से नहीं मिलते, वहाँ सिर्फ चाटुकार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article