-->
Greater Noida News : किसान बेरोजगार सभा ने संगठन का किया विस्तार, अजय प्रधान रामपुर-फतेहपुर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Greater Noida News : किसान बेरोजगार सभा ने संगठन का किया विस्तार, अजय प्रधान रामपुर-फतेहपुर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

 Greater Noida , किसान बेरोजगार सभा ने संगठन का विस्तार करते हुए एक बैठक का आयोजन कार्यालय रामपुर-फतेहपुर  पर किया। 
  बैठक की अध्यक्षता संयोजक राजेन्द्र प्रधान ने की, इस बैठक में आम सभा की सहमती से किसान बेरोजगार सभा के प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत किया गया।

Kisan Andolan
Kisan Berojgar Sabha In Greater Noida 

 प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अजय प्रधान रामपुर-फतेहपुर को मनोनीत किया गया। उन्होंने पद ग्रहण कर कहा कि, सभा का प्रदेश के आसपास के जिलो में विस्तार कर संगठन को मजबूत किया जाएगा और क्षेत्र के किसान व किसान की खेती पर आश्रित भूमिहर व मजदूर के बेरोजगार बच्चो को ग्रेटर नोएडा स्थित स्थानीय इकाईयो में स्थाई रोजगार दिलाया जाएगा।
 सभा के विस्तार के लिए सभा के अध्यक्ष सूबेराम नेता जी ने जोर दिया, गौतमबुद्धनगर के आसपास के आधा दर्जन जिलो में सभा के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और आसपास के बच्चो को योग्यतानुसार स्थाई रोजगार उपलब्ध कराए जागा।इस मौके पर सभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया और जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रधान,सूबेराम नेता,हेमचन्द प्रधान,चिममन,सुखवीर सिंह,ब्रह्म पहलवान,धर्मवीर कसाना,बिशन प्रधान,हरेराम,चरणसिंह,धीरज भाटी,राजेन्द्र भाटी,लक्ष्मण सिंह,ओमवीर प्रधान,प्रवक्ता विजयपाल भाटी आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "Greater Noida News : किसान बेरोजगार सभा ने संगठन का किया विस्तार, अजय प्रधान रामपुर-फतेहपुर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article