-->
UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर, ओम प्रकाश राजभर का इस सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय

UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर, ओम प्रकाश राजभर का इस सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय

 UP Election, के लिए समाजवादी पार्टी के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है।सुभासपा अध्यक्ष योगी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब ऐसी खबरें है कि ओम प्रकाश राजभर इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों नेताओं का शिवपुर से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

शिवपुर विधानसभा में विकास कार्य न के बराबर- शशि सिंह

 ओम प्रकाश राजभर के भाजपा से अलग होने के बाद पार्टी अनिल राजभर को ही प्रमोट करती है। अगर ओम प्रकाश राजभर शिवपुर विधानसभा सीट से उतरते हैं तो यहां मुकाबला रोचक हो जाएगा। 2017 में अनिल राजभर यहां से विधायक चुने गए। इस बार भी भाजपा के टिकट पर शिवपुर विधानसभा से अनिल राजभर का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह के अनुसार, शिवपुर विधानसभा में विकास कार्य न के बराबर है। सुभासपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इस बार शिवपुर विधानसभा से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि अगर हमारे नेता वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा संदेश जाएगा और यहां के कार्यकर्ता भी उत्साहित रहेंगे।

 दो सीट मिलना तय

 शशि सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद वाराणसी में सुभासपा को दो सीट मिलना तय है। इसमें से एक अजगरा और दूसरी शिवपुर है। शशि सिंह ने कहा कि भाजपा के झूठ और महंगाई से जनता परेशान है। इसलिए इस बार सपा और सुभासपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। समाज के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन सपा और सुभासपा गठबंधन को मिल रहा है। गठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही होगी।

0 Response to "UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर, ओम प्रकाश राजभर का इस सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article