-->
Congress की चौथी लिस्ट में 61 प्रत्याशी, 24 महिलाओं को दिया विधायक बनने का टिकट, 'लड़की हूँ लड़ूँगी' से शुरुआत

Congress की चौथी लिस्ट में 61 प्रत्याशी, 24 महिलाओं को दिया विधायक बनने का टिकट, 'लड़की हूँ लड़ूँगी' से शुरुआत

 UP Assembly Elections 2022 में कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 61 प्रत्याशियों के नाम हैं। इन 61 मे से 24 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट को मिलाकर उत्तर प्रदेश के लिए अभी तक कांग्रेस चार लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवार थे, जिनमें से 50 महिला उम्मीदवार थीं। जबकि दूसरी लिस्ट में 41 प्रत्याशियों की सूची थी। इसमें से 16 महिलाओं को मैदान में उतारा था। और तीसरी लिस्ट में 89 उम्मीदवारों में से 37 सीट पर महिला प्रत्याशी थीं। इस हिसाब से कांग्रेस ने अब तक चार सूचियों में कुल 316 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें से कुल 127 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।

 महिलाओं के सम्मान और प्रदेश का विकास सिर्फ कांग्रेस में सुरक्षित

 कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने कहा कि हमारे यहाँ महिलाओं का सम्मान और महिलाओं को खुद को साबित करने का मौका दिया जाता रहा है। क्योंकि हम जनता से जुड़े हुए हैं। जब तक महिलाओं का सम्मान और उनको आगे बढ्ने का मौका नहीं मिलेगा तब तक कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं को पूरा सम्मान और पूरा मौका दिया जा रहा है। ये हमारी विकासवादी नीतियों को दिखाता है।

fourth list of Congress
  Congress Candidates fourth list For UP Election

 लड़की हूँ लड़ सकती हूँ से शुरूआत

 कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

0 Response to "Congress की चौथी लिस्ट में 61 प्रत्याशी, 24 महिलाओं को दिया विधायक बनने का टिकट, 'लड़की हूँ लड़ूँगी' से शुरुआत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article