-->
Varanasi News : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र मे युवाओं ने संविधान बचाने हेतु निकाली साईकिल रैली

Varanasi News : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र मे युवाओं ने संविधान बचाने हेतु निकाली साईकिल रैली

 Varanasi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ और युवतियों ने सड़क पर उतर कर साईकिल रैली निकाल लोगों को संविधान के प्रति जागरुक किया, युवाओं ने हाँथो मे नारे लिखे तख्तियों हम संविधान बचाने निकले है, आओ हमारे साथ चलो व लोकतंत्र का सबसे बड़ा ग्रन्थ संविधान है, जिसने इसको पढ़ लिया वही विद्वान है के साथ ब्लॉक मुख्यालय आराजी लाइन से यात्रा की शुरूआँत आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल झंडी दिखाकर उक्त साइकिल रैली रवाना किया। 
 रैली तहसील मुख्यालय राजातालाब होकर गंगापुर, हरसोस, दीनदासपुर, बेनीपुर, नागेपुर, मेहदीगंज से होते हुए सिंचाई डाक बंगला राजातालाब थाना मे समाप्त हुआ।

 युवाओं ने लोगों को संविधान उल्लेखित संवैधानिक मूल्यों के बारे मे जागरूक किया। इस अवसर पर दीनदासपुर, कुंडरिया, नागेपुर व मेहदी गंज मे बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया। रैली का नेतृत्व करते हुए किशोरी युवा मंच की संयोजिका नेहा जायसवाल ने कहा की संविधान की रक्षा करना हम युवाओं का कर्तव्य है, उन्होंने कहा की आज भी हमारा समाज लड़का और लड़की मे भेद करता है। लड़कियों को दूसरे के अमानत के तौर पर देखा जाता है उनकी शिक्षा पर ध्यान नही दिया जाता है। हमलोग क्षेत्र की किशोरियों को जागरूक कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे है। मनरेगा मजदूर यूनियन की रेनु पटेल ने कहा कि आज संविधान के ऊपर सबसे बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है क्योंकि वर्तमान सरकार इस संविधान को खत्म कर अपना संविधान लागू करना चाहती है, हमलोग इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर संविधान मे उल्लिखित मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है ताकि लोग अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक होकर बाबा साहब के सपने को साकार कर सकें। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारगुप्ता ने किया। रैली मे योगिराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल, प्रभु नारायान, प्अरकाश, ए जय कुमार,श्रद्धा, मुश्तफ़ा, पूजा, नेहा, निशा, रीना, प्रियंका, खूशबू, कविता, गणेश शर्मा, राजकुमार प्रजापति, रोहित, अनिल, ममता, नेहा, काजल, सुश्मिता, संजू, प्रेमशीला, रश्मि, अनिता, अनिल, सुशीला, सहित सैकड़ों किशोरिया शामिल थे।

0 Response to "Varanasi News : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र मे युवाओं ने संविधान बचाने हेतु निकाली साईकिल रैली"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article