-->
Noida News : श्रम कल्याण परिषद की हुई बैठक सीटू नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा

Noida News : श्रम कल्याण परिषद की हुई बैठक सीटू नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा

 नोएडा, श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय सुनील भराला द्वारा विद्युत परिषद सेक्टर- 38, गेस्ट हाउस में 14 दिसंबर 2021 को बैठक का आयोजन किया।
 बैठक में उन्होंने श्रम कल्याण परिषद की कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया और अधिकारियों व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से श्रमिकों को योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
 बैठक में मजदूर संगठन सीटू की ओर से मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू नेता पूनम देवी, राम स्वारथ, सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, मंजू शर्मा  आदि ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव व श्रमिकों के मुद्दों को मंत्री महोदय के समक्ष रखा।

0 Response to "Noida News : श्रम कल्याण परिषद की हुई बैठक सीटू नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article