-->
Noida News : ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड बनाने के लिए सीटू कार्यकर्ताओ ने अट्टा सैक्टर-27 नोएडा पर लगाया कैंप

Noida News : ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड बनाने के लिए सीटू कार्यकर्ताओ ने अट्टा सैक्टर-27 नोएडा पर लगाया कैंप

  नोएडा, असंगठित क्षेत्र के मजदूरो के ई श्रम कार्ड बनाने एवं भवन निर्माण मजदूरों के लेबर कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग के माध्यम से पथ विक़ेता कर्मकार यूनियन एवं भवन निर्माण मजदूर यूनियन "सीटू' ने 10 दिसंबर 2021 को तीसरे दिन भी गांव अट्टा सेक्टर-27, नोएडा, विनायक अस्पताल के पास कैंप का आयोजन किया गया। 
 गांव अट्टा व आसपास की मजदूर बस्तियों/ कालोनियों/ सैक्टरों के रेहड़ी पटरी फुटपाथ दुकानदारों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं  भवन निर्माण मजदूरों ने कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ कैंप की शुरुआत हुई। 
 कैंप का संचालन सीटू जिला महासचिव राम सागर, जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष- पूनम देवी, भरत डेजर, सीटू कार्यकर्ता सन्तोष,  फूलों देवी, गुडिय़ा आदि ने किया। 

0 Response to "Noida News : ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड बनाने के लिए सीटू कार्यकर्ताओ ने अट्टा सैक्टर-27 नोएडा पर लगाया कैंप"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article