-->
Chaudhary Charan Singh : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को किया याद,किसान दिवस पर उठी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की माँग

Chaudhary Charan Singh : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को किया याद,किसान दिवस पर उठी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की माँग

 वाराणसी, किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके 119वें जन्मदिवस पर याद किया गया। खजुरी गांव स्थित चौधरी चरण सिंह कृषक विद्यालय स्थित चौधरी जी के प्रतिमा पर लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पूर्वांचल किसान यूनियन के योगीराज सिंह पटेल की अध्यक्षता में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती किसान दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।

  इस मौके पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें किसानों का हितैषी बताया। इस अवसर पर योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा ही किसानों और मजदूरों तथा समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि सभी को चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर देश की तरक्की के लिए सोचना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने सभी से एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्र सरकार से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिलाने की मांग की गई। संचालन आदर्श यादव ने किया। इस अवसर पर योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, आदर्श यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव, सुजीत मास्टर, चंद्रशेखर यादव, हौसला प्रसाद गोंड, बद्रीनाथ पटेल, विशाल यादव, प्रमोद कुमार, करन कुमार, चंदन कुमार, चंदन राय आदि मौजूद रहे।

0 Response to "Chaudhary Charan Singh : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को किया याद,किसान दिवस पर उठी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की माँग"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article